लाइव हिंदी खबर :- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के 86 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की है। इनमें भारतीय वायुसेना के 52 जवान शामिल हैं, जिन्हें वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

विशेष रूप से, वायुसेना के 9 अफसरों को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। ये सभी ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने वाले फाइटर पायलट हैं। वीर चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है।
इसके अलावा, सरकार ने 6 अधिकारियों को “सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक” देने की भी घोषणा की है, जिनमें वायुसेना के 3, थलसेना के 2 और नौसेना के 1 अधिकारी शामिल हैं। यह पदक इससे पहले कारगिल युद्ध के समय प्रदान किया गया था।