लाइव हिंदी खबर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान दौरे के दौरान टोक्यो में भव्य स्वागत किया गया। एक विशेष कार्यक्रम में स्थानीय पुजारी ने मोदी को जापान की पारंपरिक दारुमा गुड़िया भेंट की। यह गुड़िया जापान में सौभाग्य और सफलता का प्रतीक मानी जाती है।

कार्यक्रम में जापानी महिलाओं ने भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम पेश किया। उन्होंने भरतनाट्यम नृत्य के माध्यम से भारत-जापान की सांस्कृतिक मित्रता को दर्शाया। इसके साथ ही गायत्री मंत्र और राजस्थानी भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भारतीय रंग में रंग दिया।
पीएम मोदी ने इस अवसर पर भारतीय संस्कृति को सम्मान देने के लिए जापानवासियों का आभार जताया और कहा कि भारत-जापान की दोस्ती केवल राजनीतिक और आर्थिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरी सांस्कृतिक साझेदारी है।