लाइव हिंदी खबर :- जापान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टोक्यो में अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया गया। इस दौरान एक स्थानीय पुजारी ने उन्हें जापान की पारंपरिक दारुमा गुड़िया गिफ्ट की। दारुमा गुड़िया जापान में धैर्य, दृढ़ता और सफलता का प्रतीक मानी जाती है।

मोदी के स्वागत में जापानी महिलाओं ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। साथ ही माहौल को आध्यात्मिक बनाने के लिए गायत्री मंत्र का उच्चारण और राजस्थानी भजन भी सुनाया गया।
कार्यक्रम में भारतीय और जापानी संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आयोजकों और जापानी लोगों का आभार व्यक्त किया।