रूसी हमले में यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज डूबा, पहली बार समुद्री ड्रोन से अटैक

लाइव हिंदी खबर :- रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े जहाज को निशाना बनाकर डुबो दिया है। यह हमला पहली बार समुद्री ड्रोन (Sea Drone) की मदद से किया गया। सामने आए वीडियो में ड्रोन को तेजी से जहाज की ओर बढ़ते और टकराते देखा जा सकता है।

रूसी हमले में यूक्रेन का सबसे बड़ा जहाज डूबा, पहली बार समुद्री ड्रोन से अटैक

जानकारी के मुताबिक, यह जहाज करीब 10 साल पहले जासूसी और निगरानी मिशनों के लिए तैयार किया गया था। इसका इस्तेमाल दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में होता था।

रूस का दावा है कि इस हमले से यूक्रेन की नौसैनिक क्षमता को बड़ा झटका लगा है। वहीं, यूक्रेनी सेना ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस नुकसान की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि जहाज को बचाना संभव नहीं रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध में समुद्री ड्रोन का यह इस्तेमाल आगे के लिए नया खतरा साबित हो सकता है, क्योंकि यह कम लागत में बड़े हथियारों को भी नुकसान पहुंचाने में सक्षम हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top