लाइव हिंदी खबर (हेल्थ टिप्स ) :- बालों का झड़ना आज कल एक समस्या बनती जा रही है. अधिकतर लोगों को बाल झड़ने की समस्या से परेशान होते आप देख सकतें हैं. पुरुषों में तो यह समस्या आज कल आम हो गयी है. परन्तु आज कल महिलाओं में भी बाल झड़ने की समस्या देखि जा रही है. आज कल महिलाओं के भी बाल झड़ते हैं. पहले यह समस्या महिलाओं में नहीं देखि जाती थी. इसे सिर्फ पुरुषों की ही समस्या समझा जाता था. पार आज कल बहुत सारी महिलायें भी अपने बालों के झड़ने से परेशान रहतीं हैं.

आज के इस पोस्ट में हम महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्याओं के कारणों पर चर्चा करेंगे.
महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्या का मुख्य कारण हो सकता है बालों की जड़ो में संक्रमण का होना. आज कल प्रदुषण और अन्य कारणों से बालों की जड़ो में संक्रमण हो जाता है. यह संक्रमण बैक्टीरियल और फंगल हो सकता है. इसके कारण सर की त्वचा में खुजली, रूशी आदि की समस्या हो सकती है. इसके कारण भी बाल झड़ते हैं.
दूसरा कारण हो सकता है शरीर में पोषक तत्वों की कमी. महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी अधिकतर मामलों में देखि जाती है. अधिकतर महिलाओं में खून की भी कमी होती है. जिसके कारण भी बाल झड़ते हैं.
तीसरा कारण हो सकता है माहवारी की गड़बड़ी. महिलाओं में अगर माहवारी की गड़बड़ी हो तो इसके कारण भी बाल झड़ते हैं.
इसके अलावा भी अन्य कारण हो सकतें हैं जैसे की बालों में केमिकल युक्त तत्वों का प्रयोग, ज्यादा तनाव, पाचन की समस्या आदि.