लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- सरसों का साग ज्यादातर पंजाब में प्रसिद्ध है। सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का अलग ही मजा है। सरसों के साग में अनेक गुण मौजूद होते हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट होता है। आज हम आपको सरसों का साग खाने के फायदों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

1)- सरसों का साग गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक है। गर्भवती महिलाओं के शरीर में अक्सर विटामिन के की कमी पाई जाती है। एवं इस कमी के कारण उल्टी आना या जी घबराने जैसी समस्याएं होने लगती है। सरसों के साग में प्रचुर मात्रा में विटामिन के होता है।
2)- सरसों के साग में कैलोरी बहुत कम मात्रा में मौजूद होता हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है। अतः इसका सेवन करने से हृदय रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
3)- सरसों का साग पाचन तंत्र को मजबूत करने में सक्षम है।इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है।खाना आसानी से पच जाता है। एवं खाने के गुण शरीर को पूरी तरह मिल पाते हैं। इसके सेवन से गैस की दिक्कत में भी फायदा मिलता है।
4)- सरसों के साग में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नेशियम और आयरन होता है। इस कारण ये हड्डियों को मजबूत करने में भी सहायक है। इसके सेवन से हड्डियों में लचीलापन आता है। हड्डियां मजबूत होती हैं। इस कारण हड्डियां ज्यादा जोर की चोट लगने पर भी टूटती नहीं है।

5)- सरसों के साग में प्रचुर मात्रा में विटामिन के, कैल्शियम,मैग्नेशियम ओमेगा-थ्री फैटी एसिड मौजूद होता है।जो शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ को शरीर से बाहर निकाल देता है। इस कारण शरीर का रक्त शुद्ध होता है। एवं चर्म रोग होने की संभावना कम हो जाती है।