लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :-   मक्के का आटा ज्यादातर पंजाब में प्रसिद्ध है। वहां के लोग बहुत चाव से इस आटे की बनी रोटी खाते है। मक्का बहुत ही उपयोगी होता है। पंजाब के फेमस खाने में से एक है सरसों का साग और मक्के की रोटी। मक्के की रोटी ज्यादातर सर्दी के मौसम में खाई जाती है। ये शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम भी करती है। इसके अलावा इसके और भी कई गुण होते हैं। गेहूं के आटे की रोटी से मक्के की रोटी ज्यादा मोटी होती है। एवं इसे हज़म करने में भी थोड़ा ज्यादा समय लगता है। लेकिन ये ज्यादा लाभदायक भी होती है आज हम आपको मक्के के आटे के गुणों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे 1) पाचन तंत्र- मक्के के आटे से बनी रोटी खाने से पाचन तंत्र एकदम तनदरूस्त बन‌ जाता है।खाना ठीक से हज़म होने लगता है एवं खाने के सारे पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। इस कारण शरीर अन्दर से तनदरूस्त बन‌ जाता है। इस कारण बाहर से आए बैक्टेरिया इसे जल्द नुक़सान नहीं पहुंचा पाते हैं।मक्के के आटे में कैल्शियम, फास्फोरस, और फाइबर होता है। इसके सेवन से छोटी आंत में फंसी गन्दगी बाहर निकल जाती है। एवं पेट साफ होता है।

2) रक्ताल्पता- मक्के की रोटी खाने से रक्ताल्पता की शिकायत दूर हो जाती है। ये शरीर के लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। महिलाओं और बच्चों में ज्यादातर रक्ताल्पता की शिकायत देेखने को मिलती हैं। इस कारण इनका शरीर दुर्बल हो जाता है। महिलाओं में रक्ताल्पता की समस्या केे कारण सिर घूमना, आंखों के नीचे काले घेरे दिखने लगना, सूजन इत्यादि लक्षण दिखने लगते हैं।

Health tips : मक्के का आटा भी होता है फायदेमंद जानने के लिए पढ़िए आप अभी

3) अन्य- मक्के की रोटी का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक है। इसके अलावा ये दिल को स्वस्थ रखने में सक्षम है। मक्के की रोटी खाने से रक्त चाप भी नियंत्रित रहता है। बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में भी सहायक है।