लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- शरीर के लिए खून एक बहुत ही आवश्यक सामग्री है। खून शरीर के पोषण तत्वों को शरीर के एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम करता है। एवं दिमाग़ के साथ शरीर के अन्य अंगों का सम्बन्ध बनाए रखने का काम भी करता है। शरीर में खून की कमी होने पर शरीर और दिमाग का तालमेल बिगड़ने लगता है। रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है। शरीर में जब खून की कमी होने लगती है तो शरीर में बहुत से लक्षण दिखाई देने लगते हैं। शरीर में खून की कमी ज्यादा होने पर शरीर में अनेक बिमारियां कब्जा करने लगती है। आज हम आपको खून की कमी होने पर होने वाले लक्षणों के बारे में जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
1) थकान- शरीर में खून की कमी होने पर हर समय थकान महसूस होने लगती है। रक्त में मौजूद आयरन शरीर को एनर्जी प्रदान करता है लेकिन जब खून में आयरन की कमी होने लगती है तो छोटे से छोटे काम करने के बाद भी शरीर थकान महसूस करने लगता है।हाथ पैर कांपने लगते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे दिखने लगते हैं। व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है।बार बार नींद आने लगती है।

2) मोटापा- जी दोस्तों जब शरीर में खून की कमी होने लगती है तो शरीर फूलने लगता है। अतः ऐसा महसूस होता है जैसे व्यक्ति मोटा हो गया है। बहुत समय ऐसा देखा गया है कि व्यक्ति मोटा है लेकिन उसे ऐनिमिया की शिकायत हो। शरीर में खून कम होने से त्वचा का रंग गोरा होने लगता है। अगर बिना कुछ किए शरीर अचानक गोरा लगने लगे तो इस बात को आसानी में नहीं लेना चाहिए। रक्त की कमी होने पर बार बार चक्कर आने लगते हैं।हाथ पैर सूूून्न भी पड़ने लगते हैं। शरीर में पानी की कमी के कारण भी खून की कमी होने लगती है।
शरीर में खून की कमी न हो इसके लिए अनार,हरी सब्जियां ,बीट , टमाटर आदि का सेवन करना चाहिए।