NIT कुरुक्षेत्र में छात्र की मौत पर बवाल, छुट्टियां घोषित

लाइव हिंदी खबर :- हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कुरुक्षेत्र में एक छात्रा की आत्महत्या के बाद पर कैंपस में तनाव का माहौल बन गया है। बी-टेक की छात्रा दीक्षा की मौत की खबर सामने आते ही छात्रों में आक्रोश फैल गया। इस घटना ने न केवल संस्था बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। छात्रा के परिजन भी कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं और मामले की पूरी जांच की मांग कर रहे हैं।

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र की मौत पर बवाल, छुट्टियां घोषित

घटना के बाद गुरुवार रात से ही छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन देर रात करीब  3:00 बजे तक चलता रहा। छात्रों ने कभी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रा की मौत के पीछे वजह सामने आनी चाहिए और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध का सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कुरूक्षेत्र प्रशासन ने शुक्रवार के सुबह अचानक छुट्टियां घोषित कर दी।

इसके बाद छात्र अपना सामान लेकर अपने घर लौटने लगे। प्रशासन का कहना कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और कैंपस में शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है। इस फैसले से कई छात्र असंतुष्ट नजर आए। प्रशासन ने मुख्य गेट बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया। इससे छात्रों में और नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने के लिए अपील की। परिजनों की मांग है कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। सच्चाई सामने लाई जाए यह घटना एक बार फिर शिक्षा संस्थानों में छात्रों की मानसिक स्थिति और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या सामने आता है और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top