अगर सूखने लगे घर में लगा तुलसी का पौधा तो हो सकता है ऐसा…

अगर सूखने लगे घर में लगा तुलसी का पौधा तो हो सकता है ऐसा…लाइव हिंदी खबर :-हिंदू धर्म में तुलसी को भगवान का दर्जा दिया गया है। तुलसी को बेहद ही पवित्र भी माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाना भी बहुत शुभ होता है, माना जाता है कि इससे घर का वातावरण पवित्र रहता है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे को रोजाना जल अर्पण करने से दैवीय कृपा बनी रहती है।

अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। अघर आप अच्छे से देखभाल नहीं करेंगे तो तुलसी का पौधा बहुत जल्दी सुखने लगता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा सुखना अशुभ होता है और परिवार पर विपत्तियां भी आ सकती है।

माना जाता है कि तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मकता का वास होता है। तुलसी के पौधे को लेकर कुछ नियम है जिन्हें जानना और पालन करना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे को रविवार, एकादशी और सूर्य या चन्द्र ग्रहण के दिन नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए।तुलसी के नीचे हर शाम घी का दीपक जलाना चाहिए और तुलसी माता की आरती करनी चाहिए।

अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे फेंकने नहीं चाहिए, नदी में प्रवाहित कर दें और उस जगह दूसरा पौधा लगा दें।

सूखे हुए तुलसी के पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधे के सूखने पर घर में कोई बड़ा संकट आ सकता है।

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पत्ते को भगवान गणेश और भगवान शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top