अर्जुन कपूर को नहीं रहा विक्की कौशल और मलाइका का डर, कटरीना से की घर आ कर यह चीज़ देने की मांग

अर्जुन कपूर को नहीं रहा विक्की कौशल और मलाइका का डर, कटरीना से की घर आ कर यह चीज़ देने की मांग

लाइव हिंदी खबर :- आज के समय में शायद ही कुछ लोगों होंगे जो सोशल मीडिया पर मौजूद ना हो। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते हैं। इसके साथ ही वो अपने फैंस संग अपने से जुड़ी खास जानकारी भी शेयर करते हैं। बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते।

अक्सर वो अपने साथी कलाकारों की पोस्ट पर भी मजेदार कमेंट्स कर देते हैं तो कभी किसी फैंस को ही उनके सवाल का जवाब दे देते हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड कटरीना कैफ से नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कटरीना को आड़े हाथों लिया है।

अर्जुन कपूर ने कटरीना से की शिकायत: दरअसल अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैंगो पुडिंग की तस्वीर शेयर कर लिखा है- जब कटरीना कैफ आपको साल के आम की डोज ना भेजें और आपको इस का खुदी इंतजाम करना पड़े ताकी आप कम से कम से कम मैंगों पुडिंग खा सके वो भी अक्षय अरोरा के कारण। दरअसल कटरीना कैफ मैंगों ड्रिंक का एंडोर्समेंट करती हैं जिसमें वो आम के रसीले जूस का प्रचार करती हैं। ऐसे में अर्जुन ने कटरीना से शिकायत की है कि उन्हें आम क्यों नहीं मिले।

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ऐसी शिकायत और डिमांड करते रहते हैं। इससे पहले हाल ही में वो मोमोज भी इंजॉय करते नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने मोमोज खाते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। अर्जुन ने इसके साथ लिखा था कि चटनी मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा तीखी निकली। इसके साथ ही अर्जुन ने फैंस से राय मांगी थी कि उन्हें कौन सी चटनी खानी चाहिए.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं अर्जुन: अर्जुन के इस सवाल के जवाब में एक यूजर ने लिखा था- आपको मलाइका मैं के हाथ की चटनी खानी चाहिए। इस पर अर्जुन ने कहा कि मलाइका से रिक्वेस्ट करिए कि जब वो यहां आएं तो मेरे लिए चटनी बना दे फिलहाल तो वो वेकेशन इंजॉय कर रही हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बता दें कि मलाइका इन दिनों टर्की में छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं और आए दिन अपनी बोल्ड और बिंदास तस्वीरें भी फैंस संग साझा कर रही हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर बेहद फूडी सेलेब हैं जिन्हें खाने से काफी प्यार है। ये ही वजह है कि सालों पहले उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। हालांकि फिल्मों में आने के लिए उन्होंने जबरदस्त मेहनत की और अपना वजन घटाया। अर्जुन ने बताया था कि जब उनके जीवन में उन्हें मां की कमी महसूस होने लगी थी तो उनका सारा ध्यान खाने की ओर चला गया था। वो खाने में खुशी ढूंढते थे। हालांकि धीरे धीरे उन्हें समझ में आया कि इससे उनका वजन और सेहत खराब हो रही है।

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं जो इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। वो आखिरी बार परिणीति चोपड़ा संग फिल्म संदीप और पिंकी फरार है में नजर आए थे। अब वो बहुत जल्द फिल्म एक विलेन में भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top