इन तीन लोगों को इस वजह से खास तौर दी जाती है परफ्यूम न लगाने की सलाह, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

लाइव हिंदी खबर :- दिन भर खुद को तरोताजा और फ्रेश रखने के लिए नहाने के साथ-साथ परफ्यूम भी अहम भूमिका निभाती है। परफ्यूम के फ्रेग्रेंस या गंध मूड को फ्रेश रखती है और साथ ही हमारे एपीरियंस के लिए भी इसे काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि हमारे बड़े-बुजुर्ग कभी-कभार हमें इत्र या परफ्यूम लगाने से टोकते हैं।

इन तीन लोगों को इस वजह से खास तौर दी जाती है परफ्यूम न लगाने की सलाह, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

कहा जाता है कि ऐसा वे इसलिए करते हैं क्योंकि ये बुरी आत्माओं या नकारात्मक शक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। विज्ञान के इस युग में भी आज भी लोग इस तरह की बातों में यकींन रखते हैं। अब इसके पीछे का सच क्या है इस बारे में बताना वाकई मुश्किल है, लेकिन जब बुजुर्ग ऐसा करने से रोकते हैं तो शायद इसकी कोई तो वजह अवश्य ही होगी।

आज हम आपको बताएंगे कि वे कौन से तीन लोग हैं जिन्हें खास तौर पर इस बात की हिदायत दी जाती है कि शाम के वक्त या रात के समय सुनसान जगहों पर इत्र लगाकर नहीं जाना चाहिए।

बड़ों को हमने ऐसा कहते अकसर सुना है कि गर्भवती महिलाओं को परफ्यूम या इत्र लगाकर किसी सुनसान सड़क या चौराहे पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि इन स्थानों पर बुरी शक्तियां सक्रिय अवस्था में उपस्थित होती हैं और इत्र से यह आसानी से इंसान की ओर आकर्षित हो जाती हैं। फिर वह साया इंसान को किसी न किसी तरीके से परेशान करती रहती हैं।

प्रेग्नेंट औरतों के अलावा नई नवेली दुल्हनों और बच्चों को भी सूरज ढलने के बाद परफ्यूम लगाने के लिए मना किया जाता है क्योंकि दुल्हनों और बच्चों पर नकारात्मक शक्तियां जल्दी आकर्षित होती हैं और सुंगधित चीजों से ये और भी जल्दी आकर्षित होते हैं। इसीलिए ऐसा न करने को कहा जाता है।

अब परफ्यूम से जुड़ी ये बातें अंधविश्वास है या सच्चाई इस बारे में तो नहीं बताया जा सकता, लेकिन कुछ-कुछ मान्यताएं पीढ़ियों से आज तक चली आ रहीं हैं और लोग इसे आज भी मानते हैं और इसका पालन करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top