एक ऐसा अनोखा मंदिर जहाँ मिलते हैं जले हुए कपड़े, यहाँ आग से स्नान करती हैं देवी मां

लाइव हिंदी खबर :- देश और दुनिया के तमाम हिस्सों में चमत्कारों की कोई कमी नहीं है। इन चमत्कारों का आज तक कोई वैज्ञानिक व्याख्या नहीं मिल पाया है। आज हम आपको एक ऐसी ही चमत्कारिक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानने के बाद आप भी भविष्य में कभी न कभी इस नजारे को जरूर देखना चाहेंगे। हम यहां ईडाणा माता के मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं जो कि राजस्थान के मेवाण क्षेत्र में स्थित है।

एक ऐसा अनोखा मंदिर जहाँ मिलते हैं जले हुए कपड़े, यहाँ आग से स्नान करती हैं देवी मां

मेवाड़ में स्थित इस मंदिर के प्रति वहां लोगों की गहरी आस्था है। ईडाणा मंदिर के बारे में लोगों की मान्यता है कि यहां विराजित देवी मां आग से स्नान करती है। जी, हां! मंदिर के पुजारी सहित स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि देवी मां महीने में एक या दो बार आग से नहाती है।

हालांकि आज तक किसी ने ऐसा होते हुए नहीं देखा है लेकिन स्नान के बाद यहां जले हुए वस्त्र मिलते हैं। इससे लोगों को इस बात की धारणा है कि अग्नि स्नान के वक्त मां के वस्त्र आग में जलकर राख हो जाती है। इसके बाद मां को नए वस्त्र पहना दिए जाते हैं। कहा जाता है कि इसी आग की वजह से यहां मंदिर को संपूर्ण तरीके से नहीं बनाया जा सका है।

यहां लोगों का मानना है कि यदि किसी व्यक्ति को लकवा मार जाए और उसे किसी तरह से माता के दर्शन करवा दिया जाए तो वो जल्द से जल्द ठीक हो जाता है। यहां रोज भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्र के समय में यहां काफी बड़ी संख्या में भक्त माता की एक झलक पाने के लिए एकत्रित होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top