एक लम्बे अरसे के रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गम में सिर्फ इंसान ही नहीं मक्खियां भी करती हैं नशा

काफी लम्बी रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गम में सिर्फ इंसान ही नहीं मक्खियां भी करती हैं नशा

लाइव हिंदी खबर :- हम अकसर यही बातें सुनते आते हैं कि इंसान गम में नशा करता है। कहने का सीधा मतलब ये है कि जब इंसान को गम होता है तो वो इसे दूर करने के लिए नशे की सामग्री का सेवन करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती पर कुछ ऐसे जीव भी हैं जो गम को मिटाने के लिए नशा करते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मक्खियों को भी नशे की लत लग जाती है। बता दें कि एक खास रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि जब मक्खियां गम में होती हैं तो वे नशा करती हैं। लेकिन सबसे खास बात ये है कि गम दूर करने के लिए मक्खियां ज़्यादातर शराब पीती हैं।

रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो मक्खियां शारीरिक संबंध नहीं बना पातीं, उन्हें गम सताने लगता है। और इसी गम को दूर करने के लिए मक्खियां नशा करती हैं। वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ऐसी स्थिती में मक्खियां ऐसा खाना ढूंढती हैं, जिससे उन्हें नशा हो सके।

वैज्ञानिकों ने इसके पीछे सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए बताया कि प्यार और शारीरिक संबंध की कमी की वजह से मक्खियों में न्यूरोपेपटाइड नामक रसायन घटने लगता है, जिसकी वजह से उन्हें नशे की तलब लगती है। जबकि संभोग करते वक्त और नशा करते वक्त ये रसायन बढ़ जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top