कब्ज और पेट दर्द को चुटकियों में दूर करता है करी पत्ता, जानें कैसे?

हेल्थ कार्नर :-   खराब खानपान, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के चलते आजकल लोगों में पेट दर्द और कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है। बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई कब्ज की मार झेल रहा है। मिर्च मसाला खाने, तला भुना खाने और लंबे समय तक खाली पेट रहने से अक्सर कब्ज की समस्या होती है।

अगर आप लंबे समय से अपनी इस समस्या को सही करने के ​लिए दवाओं पर निर्भर है तो अब इस आदत को बदल लें। आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने का एक ऐसा तरीका बता रहे हैं तो आपको भी पसंद आएगा।

करी पत्ता एक ऐसा पौधा है जो लगभग सभी भारतीय घरों में मौजूद होता है। इस पत्ते को अक्सर लोग सांभर या फिर अन्य साउथ इंडियन डिश में डालकर इसका मजा लेते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि करी पत्ता कब्ज और पेट दर्द दूर करने में भी असरकारी है।

 

इस पत्ते में कई ऐसे एंटीआॅक्सीडेंट और जरूरी तत्व होते हैं तो कब्ज की समस्या से तुरंत छुटकारा दिलाते हैं। सुबह खाली पेट करी पत्ता की 2 से 3 पत्तियां चबाने से कब्ज और पेट दर्द की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है। ये आंतों को अच्छी तरह से साफ करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top