काबिले तारीफ है इस इंजीनियर की इंजीनियरिंग, हवा में बना दिया महल, नहीं देखा होगा कभी आपने ऐसा अनोखा घर

लाइव हिंदी खबर :- एक सिविल इंजीनियर ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। कानपुर आईआईटी से पढ़े केपी सिंह का ये कारनामा वाकई तारीफ के लायक है। दरअसल केपी सिंह ने एक घर बनाया है, जो कोई आम घर नहीं बल्कि ऐसा धर है जो हवा में है। चौकिए मत, क्योंकि ये बात एक दम सही है।

काबिले तारीफ है इस इंजीनियर की इंजीनियरिंग, हवा में बना दिया महल, नहीं देखा होगा कभी आपने ऐसा अनोखा घर

पढ़े क्या है पूरा मामला

सिविल इंजीनियर केपी सिंह ने उदयपुर में एक आम के पेड़ पर ही चार मंजिल का घर बना दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह कारनामा बिना पेड़ की किसी डाल को तोड़े या नुकसान पहुंचाए किया है। यही वजह है कि केपी सिंह का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।

घर में बाथरूम से लेकर किचन तक, सब है मौजूद

केपी सिंह ने पेड़ का बहुत ही शानदार तरीके से घर में इस्तेमाल किया। उन्होंने पेड़ की शाखाओं को टेबल और टीवी स्टैंड के रूप में बना दिया है। वहीं पूरे घर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि पेड़ का आसानी से फैलाव हो और इससे घर को भी कुछ नुकसान न हो। घर में बाथरुम, किचन से लेकर हर वो चीज है, जो एक घर में होती है। पेड़ की शाखाएं और तने पूरे घर की दीवारों से होकर गुजरती हैं।

पहले लोगों ने उड़ाया था मजाक

बता दें, केपी सिंह ने इस घर को साल 2000 में बनाया था। उन्होंने बताया कि पेड़ 87 साल पुराना है। जब उन्होंने घोषणा की थी कि वह पेड़ पर घर बनाएंगे तो लोगों ने उनका मजाक भी बनाया था। कई लोगों ने कहा था कि वह हवा में महल बनाने की ऐसी कोशिश कर रहे हैं जो संभव ही नहीं है। इन सबके बावजूद केपी सिंह ने खुद पर विश्वास रखते हुए जमीन से 9 फीट की ऊंचाई पर एक ऐसा घर बना दिया है। ये घर किसी भी मायने में महल से कम नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top