छोटी उम्र से ही इस लड़की को है ऐसी खतरनाक बीमारी, जानकर यकीन कर पाना हो जाएगा मुश्किल

लाइव हिंदी खबर :- दुनिया में कई लोग अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित हैं। कुछ लोगों तो ऐसी बीमारियां हैं, जिसे डॉक्टर्स भी नहीं समझ पाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है इटली की रहने वाली एक लड़की की। इस लड़की एक ऐसी अनोखी बीमारी है, जिसे जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

छोटी उम्र से ही इस लड़की को है ऐसी खतरनाक बीमारी, जानकर यकीन कर पाना हो जाएगा मुश्किल

लड़की के पसीने की जगह निकलता है खून

जी हां, अगर कोई आपसे कहे कि किसी इंसान के शरीर से पसीने की जगह खून निकलता है तो? शायद आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन यह हकीकत है। इस अनोखी बीमारी से पीड़ित यह लड़की इटली की रहने वाली है।

पहले नहीं हुआ किसी को यकीन, फिर…

इस लड़की को हुई ये अनोखी बीमारी, पसीने की जगह निकलता है खून

जब इस लड़की ने इस बीमारी के बारे मे अपने परिवार को बताया तो पहले किसी ने इस बात का यकीन नहीं किया। यहां तक कि डॉक्टर्स को भी इसपर यकीन नहीं हुआ। लेकिन, जब सच्चाई सबके समाने आई तो सबके होश उड़ गए। जब इस लड़की को टेंशन होती है तो इसके शरीर से खून निकलने लगता है, जिससे इसका पूरा शरीर लाल हो जाता है। यह कभी तुरंत खत्म हो जाता तो कभी कुछ मिनट तक बहता है।

डाॅक्टरों ने ब्लड स्वेटिंग दिया नाम

Weird Story/in Italy Girl Has Blood Sweating Disease 122247.html इस लड़की के शरीर से पसीने की जगह निकलता है खून, देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग - lifeberrys.com हिंदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने इस बीमारी को ‘ब्लड स्वेटिंग’ का नाम दिया है। फ्लोरेंस यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर्स 23 साल की इस लड़की के इलाज में जुट गए, लेकिन अभी तक इस बीमारी का इलाज नहीं निकाल पाए।

डाॅक्टरों के लिए भी रहस्य से कम नहीं ये बीमारियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जो ऐसी अजीबोगरीब बीमारियों से जूझ रहे हैं। किसी को पसीना नहीं आता तो किसी को गर्मी में ठंड लगती है। वहीं, कुछ बीमारियां तो एेसी खतरनाक है, जिसमें शरीर से अपने आप खून निकलने लगता है। ये बीमारियां आम लोगों के साथ-साथ जानकारों आैर डाॅक्टरों के लिए भी एक रहस्य से कम नहीं है। हालांकि, एेसी बीमारियों पर समय-समय पर रिसर्च होती रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top