जीवन साथी की तलाश में कई लोगों को डेट कर चुकीं हैं आलिया, आखिर में जानिए क्यों चुना रणबीर कपूर को

इन 4 मर्दों में नहीं मिल पाया आलिया को सुकून, आखरी में रणबीर कपूर को ही चुनना पड़ा अपना जीवन साथी

लाइव हिंदी खबर :- बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। वहीं उन्हें कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ देखा गया है। बता दें कि आलिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते नज़र आते हैं। एक्ट्रेस आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके सुर्खियों में रहने के पीछे का कारण कभी उनकी फिल्में होती हैं तो कभी उनकी लव लाइफ। इस बार भी कुछ ऐसा ही है।

बता दें कि रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में आने से पहले आलिया के कई ब्वॉयफ्रेंड्स रह चुके हैं। जिनमें सबसे पहले नाम आता है रमेश दुबे का। रमेश-आलिया के पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। लेकिन रमेश के लाइमलाइट से कोसों दूर रहने के कारण आलिया के साथ उनकी ज्यादा तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं हैं। दोनों का रिश्ता अच्छा नहीं चला और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

जिसके बाद आलिया को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने वाले का नाम अली दादरकर था। अली और आलिया का रिलेशन बॉलीवुड की गलियारों में खूब चला था। आए दिन दोनों खबरों में बने रहते थे। लेकिन फिर किसी कारण के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। अब बारी आती है आलिया के तीसरे ब्वॉयफ्रेंड की। उनके तीसरे ब्वॉयफ्रेंड बॉलीवुड के एक सुपरस्टार है। उनका नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा है। दोनों कलाकार फिल्म ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद रिलेशन में आए थे। ये फिल्म दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी। लेकिन सिद्धार्थ और जैकलीन के बीच बढ़ते प्यार को देखकर आलिया ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

जिसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड बने ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर’ के उनके को-स्टार वरुण धवन। वरुण और आलिया का रिलेशन काफी ज्यादा सुर्खियों में था। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई। दोनों कलाकारों ने एक साथ कई फिल्में की। जिसमें ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘कलंक’ जैसे फिल्में शामिल हैं। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। आज दोनों अच्छे दोस्त हैं।

वरुण के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड बने कविन मित्तल। कविन एक बिजनेस मैन हैं और दोनों की मुलाकात एक सेमिनार में हुई थी। जिसके बाद दोनों दोस्त बने और दोनों की दोस्ती डेटिंग तक पहुंच गई। लेकिन उनका रिलेशन नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन सभी के बाद अब आलिया बॉलीवुड के चॉकलेट ब्वॉय रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों कलाकार एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top