दूध पीने के बाद इन चीजों का सेवन करने से हो सकती हैं पेट व त्वचा संबंधी बीमारियां

लाइव हिंदी खबर:-   अगर आप दूध पीने का शौक रखते हैं तो आपको दूध पीने के दौरान कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। कुछ लोग दूध पीने के तुरंत बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर जाते हैं जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

1. दूध पीने के तुरंत बाद नींबू, करेला और कटहल का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। ये शरीर को लाभ पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचा सकते हैं। नींबू में साइट्रिक एसिड होता हैं जबकि करेला और कटहल स्वाद में कड़वे होते हैं। जिनको दूध पीने के तुरंत बाद खाने से त्वचा के रोग जैसे दाद, खाज-खुजली, सफेद दाग, सोराइसिस, एगसिमा आदि हो सकते हैं।

2. दूध पीने के तुरंत बाद दालें जैसे मूंग की दाल, उड़द की दाल, चना , गाजर ,शक्करकंद, गुड़, तेल, आलू, दही, नारियल, और लहसून व प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट के कई रोग हो सकते हैं। जैसे पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज, अपच आदि।

3. दूध पीने के बाद खट्टी चीजों नींबू, आंवला, संतरा, मौसमी का सेवन नहीं करना चाहिए इसके अलावा मूली का सेवन भी दूध पीने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर दूध विषैला हो जाता हैं जिसके कारण उल्टी, जिमचलना, सिरदर्द, पेट दर्द, एसिडिटी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

4. दूध के साथ मछली का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। मछली की तासीर गर्म होती हैं। दूध पाइन के बाद मछली का सेवन करने से पेट व त्वचा की बीमारियां हो सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top