लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर) :- बार बार चक्कर आना, सिर घूमना, सिर भारी रहना, आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा जाना, किसी काम में मन नहीं लगना, नींद ना आना आदि लक्षण थकान और कमजोरी के कारण उत्पन्न होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं तो आइए जानते हैं बार बार चक्कर आने पर क्या करना चाहिए।
1. तुलसी के 10-15 पत्ते लेकर पीस लें और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करें इससे चक्कर आना बंद हो जाएगा।
2. खरबूजे के बीज को छीलकर उसकी गिरी निकाल दे और गाय के घी में उसे भून ले, इसके बाद इसको पीस लें चक्कर आने पर सुबह शाम इस चूर्ण को लेने से चक्कर आने की समस्या से मुक्ति मिल जाती है।
3. 15-20 ग्राम मुनक्का गाय के देसी घी में भून लें और ऊपर से थोड़ा सेंधा नमक लगा कर सेवन करने से सिर घूमना और चक्कर आने जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
4. हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर होने पर भी चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इसके लिए कच्चे लहसुन की दो कलियों को चबा चबा कर खा लें और ऊपर से 3-4 मुनक्का भी खा ले इससे चक्कर आने की समस्या से शीघ्र ही छुटकारा मिलेगा और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।
5. सिर भारी रहने पर या चक्कर आने पर अदरक का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रख कर धीरे-धीरे चबाए इससे उल्टी, जी मचलने ओर चक्कर आने की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।
6. दिन भर में कम से कम 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। शरीर मे पानी की कमी से चक्कर आना और जी मचलना जैसी समस्या हो सकती हैं। इसलिए शरीर मे पानी की मात्रा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। दिनभर में किसी न किसी रूप पेय पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए जैसे दूध, दही, छाछ, पानी, निम्बू पानी, जूस, शर्बत आदि।