बुध का राशि परिवर्तन, इन राशि वाले विद्यार्थियों को दिला सकता है अपार सफलता

बुध का राशि परिवर्तन, इन राशि वाले विद्यार्थियों को दिला सकता है अपार सफलता लाइव हिंदी खबर :- नवग्रहों में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। इसके कुंडली में शुभ स्थिति होने पर जातक बुद्धिवान और बुद्धि से कार्य करने वाला होता है। लेकिन जिसका बुध अशुभ होता है वह व्यक्ति अपनी बुद्धि से जुड़े कोई कार्य नहीं कर सकता। वहीं यदि गोचरवश बुध किसी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव हर राशि पर पड़ता है।

1. मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। इस राशि के जातकों को अपने साहस और पराक्रम से कार्य करने होंगे तभी कामयाबी मिलेगी। धन संबंधि थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। बंधु-बांधवों से विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को विद्याध्ययन में अवरोध आएगा।

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को बुध के गोचर से बहुत लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपको धनलाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याध्ययन में सफलता प्राप्त होंगी। संबंधियों से लाभ होगा। अपनी वाणी से आपको पूरा लाभ प्राप्त होगा।

3. मिथुन राशि
आपके लिए यह गोचर अशुभ साबित होगा। इस दौरान आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही कटु शब्दों के कारण विवाद हो सकता है तो थोड़ा ध्यान रखें। रिश्तेदारों को हानि पहुंच सकती है। बंधन का भय हो सकता है।

4. कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शुभ नहीं रहेगा। यह आपके मन में खराबी ला सकता है जो की आपकी वाणी को प्रभावित करेगा। सुख की कमी के साथ-साथ आपको धनहानि भी हो सकती है। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी।

5. सिंह राशि
इस राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी वहीं आपकी शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। वाणी आधारित कार्यों से लाभ होगा।

6. कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को इस दौरान पदौन्नति होगी। वहीं आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आपको व्यवसाय में जरुर लाभ प्राप्त होगा। मानसिक शांति व सुख की प्राप्ति होगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। वहीं कन्या राशि वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है।

7. तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर कुछ विशेष फल नहीं प्रदान करेगा। इस गोचर के अनुसार आपके सभी कार्यों में विघ्न-बाधाएं आएंगी। यात्राएं टाल दें आपके लिए कष्टदायक हो सकती है। संबंधियों से विवाद व वैमनस्य होगा।

8. वृश्चिक राशि
इस राशि वाले जातकों को बुध के गोचर के दौरान बहुत धनलाभ होगा। आपके शत्रु आपके सामने घुटने टेक देंगे। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा से जुड़े जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

9. धनु राशि
इस राशि वाले जातकों को गोचर के दौरान बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आपका विवाद हो सकता है। इस दौरान आपकी मित्रों व संबंधियों से अनबन हो सकती है। व्यवसाय में हानि व धन नाश होगा। मानसिक चिंताएं हो सकती है।

10. मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की को बुध के गोचर से आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा इनको धर्मशास्त्रओं में रूचि बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में अथाह वृद्धि होगी।

11. कुंभ राशि
आपकी राशि वाले जातक इस समय थोड़ा संभलकर रहें। बुध का गोचर आपके लिए मानसिक परेशानियां लेकर आ रहा है। जिसके कारण आपको व्यर्थ के वाद-विवाद झेलने पड़ेंगे। वही आपको प्रेम संबंध में असफल प्राप्त होगी। वाणी आधारित कार्यों में हानि होगी।

12. मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार माता को सुख प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जनसहयोग मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top