बोनी कपूर के परिवार की पर्सनल चैट हुई लीक, सामने आई 4वो भाई बहन के रिश्ते की हकीकत

बोनी कपूर के परिवार की पर्सनल चैट हुई लीक, सामने आई 4वो भाई बहन के रिश्ते की हकीकत

लाइव हिंदी खबर :- बॉलीवुड स्टार्स की फैंस फॉलोइंग कितनी है और उनके फैंस किस हद तक उनसे मोहब्बत करते हैं यह तो सब जानते है। अपने चहेते स्टार्स के बारे में उनसे कुछ भी पूछ लो वे झट से बता देंगे। यानी कहाँ जाना पसंद है, क्या करते हैं, क्या खाते हैं, कहाँ रहते हैं सब कुछ। यहां तक कि वो कब किस पार्टी में जा रहे हैं या जाने वाले हैं इसका भी अंदेशा उनके फैन्स को पहले से होता है। ऐसे में क्या आपने कभी यह सोचा है कि सेलिब्रिटी आपस में बात किस तरह करते होंगे।

इस बात में दिलचस्पी दर्शकों की हमेशा रहती है कि स्टार्स आपस में बात कैसे करते होंगे यही वजह है कि सेलिब्रिटी की आपस की चैट भी लोगों को काफी पसंद आती है। आज हम उन्हीं सितारों की बात करने वाले हैं जिन्होंने खुद अपनी व्हाट्सएप्प चैट दर्शकों के सामने खोल कर रख दी।

जैसा कि आप सब को पता है बोनी कपूर ने दो शादी की थीम पहली शादी से उन्हें जहां अंशुला और अर्जुन मिले थे तो वहीं दूसरी शादी यानी श्रीदेवी से उन्ही जाह्नवी और खुशी मिली है। अपने 4 वों बच्चों के साथ बोनी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, जिसे डैड किड्स नाम दिया गया है। जिसमें सबसे ज़्यादा एक्टिव बोनी ही रहते हैं। हाल ही में अंशुला ने इस ग्रुप की चैट लीक की थी जिसमें बोनी सभी बच्चों से अपनी अपनी लोकेशन मांग रहे हैं।

इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन का भी नाम शामिल है। दरअसल अभिषेक अपनी बहन श्वेता नंदा के साथ जिस वक्त कॉफी विद करण में गए थे वहां भी उन्होंने व्हाट्सएप चैट का ज़िक्र किया था। दरअसल अपने फैमिली ग्रुप के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने बताया था कि अगर आपको कोई मैसेज भेजना है तो पहले अमिताभ जी को कॉल करके रिड करने के लिए बोलना पड़ता है। वहीं ऐश्वर्या काफी एक्टिव हैं मगर वे किसी भी बात का जवाब देने में काफी समय लगाती है। फैमिली के काफी एक्टिव सदस्य श्वेता के बेटे अगत्स्य है जो अपनी माँ पर जोक्स भेजते रहते हैं। इसके साथ ही जया बच्चन ग्रुप में धार्मिक मैसेज भेजती हैं।

करिश्मा कपूर, करीना कपूर, मलाइका और अमृता अरोड़ा की गर्ल्स गैंग का भी एक व्हाट्सएप ग्रुप है। करीना ने इस ग्रुप के बारे में बताया था कि इस ग्रुप में मैं किसी भी फिल्टर के बिना किसी भी टॉपिक पर खुल कर बात कर सकती हूं।

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने भी एक बार सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल चैट फॉलोवर्स के सामने खोल कर रख दी थी। इस पारिवारिक ग्रुप में उनके पति रणवीर सिंह के अलावा उनके माता-पिता और सास ससुर भी शामिल है। इस ग्रुप की चैट ने सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा दीपिका के फोन में रणवीर का नंबर जिस नाम से सेव है। उस नाम ने अब सबको पता चल गया कि वो अपने पति को क्या कहकर बुलाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का भी एक पारिवारिक ग्रुप है। यह बात खुद उनकी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने बताई थी। मन्नारा का कहना है कि उनके फैमिली ग्रुप का नाम ‘द चोपड़ाज’ हैं। इस ग्रुप में लगभग 14 सदस्य है, जिसमें सभी को अपनी फोटो शेयर कर ये बताना होता है कि वे इस वक्त कहां हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top