भारत-आयरलैंड टी-20 आज, वैभव कर सकते हैं डेब्यू

लाइव हिंदी खबर :- भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार श्रेयस अय्यर टी-20 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस सीरीज के साथ भारत आने वाले बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों की शुरुआत भी करेगा। क्रिकेट प्रशंसकों की नजर इस मुकाबले पर बनी हुई है। इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हैं।

भारत-आयरलैंड टी-20 आज, वैभव कर सकते हैं डेब्यू

यदि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।  वैभव ने घरेलू और जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है जिसके दम पर उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है। हालांकि टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगाक्योंकि शीर्ष क्रम में पहले से कई अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं। भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में यदि वैभव को मौका दिया जाता है तो टीम संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है।

गेंदबाजी विभाग में भी कुछ नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा क्योंकि टीम के कुछ वरिष्ठ गेंदबाज इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। भारत और आयरलैंड के बीच अब तक खेले गए सभी टी-20 मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। इस बार भी टीम इंडिया जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं आयरलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर मजबूत चुनौती देने की कोशिश करेगी। क्रिकेट प्रेमियों को आज एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top