यहाँ इस अनोखे मंदिर में भगवान खुद देते हैं आने वाले संकटों की सूचना, भक्तों ने परख कर देखा तो सच साबित हुई बात

लाइव हिंदी खबर :- भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थान है जो कि काफी पुराने होने के साथ ही अविश्वसनीय घटनाओं के चलते काफी प्रसिद्ध है। देश के विभिन्न प्रान्तों में ऐसे कई सारे मंदिर, मजार,गुरूद्वारे हमें मिल जाएंगे जिन पर सदियों से लोगों की आस्था बनी हुई हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

यहाँ इस अनोखे मंदिर में भगवान खुद देते हैं आने वाले संकटों की सूचना, भक्तों ने परख कर देखा तो सच साबित हुई बात

ये मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। ये ब्रजरेश्वरी देवी मां का मंदिर है जहां देवी मां के साथ भैरव भी विराजित है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां भगवान निकट भविष्य में आने वाले किसी संकट के बारे में भक्तों को पहले से ही आगाह कर देते हैं। इस मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों का ऐसा कहना है कि किसी आपदा के आने की जानकारी उन्हें पहले से ही मिल जाती है।

આ મંદિર માં આજે પણ રડે છે ભગવાન,આજે પણ અકબંધ છે મંદિર ના આ 6 રહસ્ય,વૈજ્ઞાનિકો પણ શોધવા માં નાકામ,જાણો આ મંદિર વિશે.. - MotionTodayGuj | DailyHunt

जब भी कोई विपत्ति आने वाली होती है तो मंदिर मे स्थित भैरव की मूर्ति की आंखों से आंसू और शरीर से पसीना आने लगता है। यहां लोगों का ऐसा कहना है कि उन्होंने खुद बात को कई बार परखा है। जब भी भैरव की मूर्ति से पसीना और आंसू आने लगते हैं तभी किसी न किसी समस्या का उन्हें सामना करना पड़ा है। बता दें ब्रजरेश्वरी देवी मां के इस मंदिर में स्थित भैरव की ये मूर्ति 5000 साल से भी ज्यादा पुरानी है।

Dev Bhoomi Himachal Pradesh - देव भूमि हिमाचल प्रदेश - Posts | Facebook

इसे यहां लोग लाल भैरव के नाम से जानते हैं। जब भी यहां भैरव आने वाले किसी मुसीबत का इशारा करते हैं तो यहां मंदिर के पंडित यवन पूजा द्वारा मां ब्रजरेश्वरी देवी से इस संकट को टालने की प्रार्थना करते हैं। मां की कृपा से आपदा दूर हो जाती है। यहां लोगों का इस मंदिर के प्रति गहरी श्रद्धा है। लोग दूर-दूर से यहां ब्रजरेश्वरी देवी और भैरव के दर्शन के लिए आते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top