यहाँ एक शख्स ने गाय को पहना दिया अपनी पत्नी का अंडरगार्मेंट, इसके पीछे की वजह जानकर सब हैरान

लाइव हिंदी खबर :- यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड से एक बेहद ही अजीब-गरीब मामला देखने को मिला है। वैसे आपने भी अपने जीवन में कई गायें देखी होंगी, लेकिन क्या आपने कोई ऐसी गाय देखी है, जिसे किसी महिला का अंडरगार्मेंट पहनाया गया हो। लेकिन यहां के एक किसान ने ऐसा कर दिया है। किसान ने अपनी गाय को बीवी का अंडरगार्मेंट पहना दिया। लेकिन जब इसके पीछे की वजह सामने आई तो सभी के होश उड़ गए। इंटरनेट पर वायरल हुई अंडरगार्मेंट पहनी गाय पर पहले तो लोगों ने खूब हंगामा किया। लेकिन जब उन्हें इसकी सच्चाई पता चली तो वे इस क्रिएटिव किसान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहाँ एक शख्स ने गाय को पहना दिया अपनी पत्नी का अंडरगार्मेंट, इसके पीछे की वजह जानकर सब हैरान

बता दें कि किसान ने अपनी गाय की अच्छी सेहत के लिए उसे महिला का अंडरगार्मेंट पहनाया है। अंडरगार्मेंट पहनी गाय की फोटो किसान की एक पड़ोसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, पड़ोसी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। चलिए अब हम आपको गाय को पहनाए गए अंडरगार्मेंट का सच और वजह दोनों बता देते हैं। ये तो बच्चा-बच्चा जानता है कि गाय के 4 थन होते हैं। लेकिन बछड़े आगे के दो थनों से ही दूध पीना ज़्यादा पसंद करते हैं। ऐसी स्थिती में गाय के पीछे के दो थनों में सूजन हो जाती है, जो मस्टिसिस कहलाता है। मस्टिसिस के दौरान गाय को उतना ही दर्द होता है, जितना एक महिला को होता है। ऐसे में किसान ने तरकीब लगाई, जिससे गाय के बछड़े आगे के थनों के बजाए पीछे के थनों से दूध पिएं। जिसके बाद किसान ने गाय के अगले दोनों थनों को बीवी के अंडरगार्मेंट से ढक दिया। ऐसा करने से न सिर्फ बछड़ों की आदत में सुधार होगा बल्कि उसकी गाय भी स्वस्थ रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top