यहां मासूम बच्चों के शवों के साथ किया जाता कुछ ऐसा, जिसे जानकर सोंच में पड जाएँगे आप

यहां मासूम बच्चों के शवों के साथ किया जाता कुछ ऐसा जिसे जानकर सोंच में पद जाएँगे आप भी

लाइव हिंदी खबर :- ये दुनिया वाकई में काफी रहस्यमयी है। कुछ घटनाए तो ऐसी है जिनके पीछे की वजह इंसान को हैरान कर देने के लिए बहुत है। आज हम एक ऐसे ही परंपरा के बारे में आपको बताएंगे जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें इस परंपरा का पालन इंडोनेशिया में किया जाता है। इस परंपरा के तहत मरे हुए बच्चों के शवों को पेड़ के तने में दफना दिया जाता है। ऐसी अजीबोगरीब रीति के बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना है।

यहां जब किसी बच्चे की मौत हो जाती है तो उसके बॉडी को और ठहनियों में गड्ढा करके उसे दफना दिया जाता है। समय के साथ—साथ ये गड्ढे भर जाते हैं। बता दें इसमें उन बच्चों के शव शामिल है जिनकी मौत दांत आने से पहले हो गई होती है। बच्चे के शव को कपड़े में लपेटकर पेड़ के तने में दफना देते हैं और उसके बाद ताड़ के पेड़ से निर्मित फाइबर से उसे ढक दिया जाता है।

इस परंपरा का पालन करने वाले स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि बच्चों के मौत के बाद उनकी आत्मा को हवा अपने साथ बहाकर ले जाती है। उन्हें पेड़ के अंदर दफनाने से वो प्रकृति की गोद में समा जाते हैं। ये अजीबोगरीब परंपरा सिर्फ इन बच्चों पर ही लागू है। यहां लोगों की इन रीतियों के चलते आसपास का इलाका काफी डरावना हो गया है। वयस्को को यहां जमीन में दफनाया जाता है।

हालांकि वयस्को के लिए भी यहां अलग नियम है। यहां किसी वयस्क की मृत्यु होने पर पहले उनके पूर्वज के शव को कब्र से बाहर निकाला जाता है फिर इसके बाद उसे नए कपड़े पहनाकर पूरे गांव में घूमाया जाता है। तत्पश्चात मृत वयस्क के शव को दफनाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। शायद इन्हीं वजहों से यहां आसपास का इलाका काफी डरावना सा हो गया है और बाहर के लोगों के लिए ये किसी दहशत से कम नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top