ये चार रहस्यमयी किताबें किसी को भी बना सकती हैं सर्वशक्तिमान, जानिए कैसे

लाइव हिंदी खबर :- हमें जब भी किसी ऐसी चीज के बारे में जानना होता है जो हमारी समझ से परे होती है तब हम किताबों की मदद लेते हैं। इन किताबों में हमें किसी भी विषय से जुडी हुई जानकारियां मिल जाती हैं। ये किताबें चिकित्सा, विज्ञान, समाज शास्त्र से जुडी हो सकती हैं। लोग किताबों के ज्ञान पर काफी भरोसा भी करते हैं क्योंकि बहुत शोध और मेहनत के बाद इन्हें लिखा जाता है।

ये 4 रहस्यमयी किताबें किसी को भी बना सकती हैं सर्वशक्तिमान, जानिए कैसे

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी रहस्य्मयी किताबें हैं जिनमें दी गयी जानकारी किसी आम इंसान को सर्व शक्तिमान बना सकती हैं। आज इस खबर में हम आपको ऐसी ही 4 किताबों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. लाल किताब

लाल किताब के बारे में सुना तो हर किसी ने है लेकिन इस किताब को आज तक किसी ने भी नहीं देखा है। कहते हैं कि इस किताब में प्राचीन काल की आकाशवाणियों के हिसाब से गुप्त विद्या दी गयी है। इस विद्या को जो भी जान लेता है वो अपने जीवन में सभी सुख भोगता है और उसे भविष्य में घटने वाली किसी भी अनहोनी की जानकारी पहले ही हो जाती है।

कहते हैं कि सन 1939 में रूपचंद ने इसे लिखा था, दरअसल उनको हिमाचल से एक पादु लिपि प्राप्त हुई थी। उन्होंने इस लिपि के अनुवाद से इस किताब को लिखा था। कहते हैं कि इस किताब को जो भी कोई पढ़ लेता है उसकी मानसिक क्षमताएं पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ जाती है।

2. रावण संहिता

इस किताब को रावण लिखा था। ऐसा माना जाता है कि रावण संहिता में ज्योतिष आयुर्वेद और तंत्र से जुड़ी तमाम जानकारियां हैं जिन्हें जानकार कोई भी सर्वज्ञानी बन सकता है। लेकिन बाजार में रावण संहिता के नाम से जूठी किताबें खूब बेचीं जाती हैं। कहते हैं कि यह किताब काफी प्राचीन है और ये कहां है इस बारे में कोई भी नहीं जानता है। ऐसी जानकारी है कि रावण संहिता की एक प्रति देवनागरी लिपि में देवरिया जिले के एक गांव गुरु नलिया में सुरक्षित रखी गई है।

3. पारद तंत्र विज्ञान

जानकारी के अनुसार हिमाचल के निरमण जिले में 250 वर्ष पुरानी पारद विज्ञान नामक किताब मिली थी जो रहस्य्मयी विद्या से भरी पड़ी है। इस किताब में 1052 पैन है जिसमें कई राज छुपे हुए हैं। अभी इस किताब के ऊपर वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। पारद विज्ञान यानी की रासायन विज्ञान होता है। कहते हैं कि इस किताब में जो जानकारियां दी गयी हैं अगर वो किसी को पता चल जाए तो वो कई ऐसे काम कर सकता है जो आम इंसानों के बस का नहीं है।

4. सामुद्रिक शास्त्र

इस किताब में मनुष्य के चरित्र से जुडी हुई बातें बताई गयी हैं। अगर कोई भी शख्स इस विद्या को समझ ले तो वो किसी भी इंसान के बारे में सब कुछ जान सकता है। इस शास्त्र का जन्म 5000 ईसापूर्व भारत में हुआ था। जिनमें ऋषि पराशर, व्यास, भारद्वाज, भृगु, कश्यप, बृहस्पति, कात्यायन आदि महर्षि ने इस विद्या की खोज की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top