ये है दुनिया के सबसे लम्बे नाखूनों वाली महिला, जिनकी लंबाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

लाइव हिंदी खबर :- अक्सर लोगों के अजीबोगरीब शौक उन्हें फेमस कर देते हैं। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, जिसने अपने नाखून बढ़ाकर गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया। जी हां, इस महिला के नाखून कोई आम नाखून नहीं बल्कि इतने बड़े हैं, जितना किसी शख्स की लंबाई भी न हो। हैरत में पड़ गए न। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये महिला।

दुनिया की सबसे लम्बे नाख़ून वाली महिला

यहाँ विदाई से पहले दुल्हन ने की ऐसी हरकत, जानेंगे तो उड़ जाएंगे आपके होश
हम बात कर रहे हैं क्रिस वाल्टन की, जिन्हे दुनिया की सबसे लम्बे नाख़ून वाली महिला कहा जाता है। क्रिस का नाम साल 2012 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। क्रिस के नाख़ून 10 फीट 2 इंच लम्बे हैं। इन नाखूनों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। अपने इन्हीं नाखूनों की वजह से वह आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्हें लोग खूब पसंद भी करते हैं।

किसी भी काम को करने में नहीं होती परेशानी

Does the hair and nails grow even after death? what is reason
अगर आप ये सोच रहे हैं कि क्रिस को अपने इन बड़े नाखूनों की वहज कोई परेशानी होती होगी तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, वह इतने बड़े नाख़ून होने के बाद भी सभी काम बहुत ही आसानी से कर लेती हैं। कार चलने से लेकर खाना बनाने तक सभी काम वह आसानी से कर लेती हैं। जानकारी के मुताबिक, वह पियानो भी काफी अच्छा बजाती हैं।

श्रीधर के नाखूनों की लंबाइर् थी 909.9 सेंटीमीटर

बता दें, इसी तरह भारत में 78 साल के श्रीधर नाम के एक शख्स ने अपने नाखून बढ़ाकर 909.9 सेंटीमीटर कर लिए थे। उन्होंने स्कूल के समय से ही अपने नाखून बढ़ाना शुरू कर दिया था। उनके नाखून बड़े होने लगे तो टीचर्स और घरवालों ने इसका विरोध किया, लेकिन वह अपने फैसले पर टिके रहे। उन्होंने कहा कि लंबे नाखूनों की वजह से लोग उनसे नाराज रहने लगे, घरवालों ने भी कपड़े धोने बंद कर दिए। वह खुद ही अपने कपड़े धोते थे। लंबे नाखूनों की वजह से नौकरी मिलना भी मुश्किल हो गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top