राजस्थान के इस लड़के को हुआ एक विदेशी लड़की से प्यार, जानिए फिर परिजनों ने क्या किया

राजस्थान के इस लड़के को हुआ एक विदेशी लड़की से प्यार, जानिए फिर परिजनों ने क्या किया

लाइव हिंदी खबर :- प्यार अगर सच्चा हो तो वो किसी की भी परवाह नहीं करता। समाज की बेड़ियां उसे जकड़ नहीं पाती है। हर हाल में वो अपनी मंजिल पाकर ही रहता है। अब इस जोड़े को ही देख लीजिए जिन्होंने रूकावटों की परवाह किए बिना दुनिया के सामने अपने प्यार की मिसाल पेश की। हम यहां बात कर रहे हैं अजय और लूलू के बारे में जिनके प्यार के किस्से अभी काफी चर्चा में है। राजस्थान के रहने वाले अजय को चीनी लड़की लूलू से प्यार हो गया और दोनों ने हाल ही में शादी कर ली।

बता दें अजय राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में स्थित गांव रामसिंहपुरा के रहने वाले हैं। आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद अजय जॉब के सिलसिले में चीन चले गए और वहीं के एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने लगे। इसी दौरान अजय की मुलाकात लूलू से हुई जो उसी कंपनी में काम करती थी। दोस्ती का ये रिश्ता कब प्यार में बदल गया इसकी भनक तक इनको नहीं लगी। इसके कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और अपने—अपने घरों में बात की।

दोनों के परिवारवालों को इसमें कोई आपत्ति नहीं हुई। शादी के लिए लूलू अपने परिवार के साथ भारत आई जहां वैदिक वैदिक रीति के अनुसार पूरी विधि-विधान के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई। अजय और लूलू के परिजन इस शादी से काफी खुश है। सोशल मीडिया में दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने इसे खूब पसंद किया और इस नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top