राजा-महाराजाओं की तरह जिंदगी जीता है ये जीव, रहता है किले में, कहलाता है दुनिया का सबसे खतरनाक जीव

लाइव हिंदी खबर :- अगर आपसे दुनिया के सबसे खूंखार और खतरनाक जीवों के बारे में पूछा जाए तो आपका जवाब क्या होगा? कई लोगों का मानना है कि दुनिया का सबसे खतरनाक जीव सांप है लेकिन जिस जीव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो जीव किलेनुमा बस्ती बनाकर जमीन के नीचे रहता है। वैज्ञानिकों का भी मानना है कि छछूंदर दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है जिससे बड़े-बड़े जानवर भी घबराते हैं और दूर ही रहते हैं। छछूंदर दुनिया भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले जानवरों में से एक है।

राजा-महाराजाओं की तरह जिंदगी जीता है ये जीव, रहता है किले में, कहलाता है दुनिया का सबसे खतरनाक जीव

छछूंदर की लगभग 30 प्रजातियां होती हैं, लेकिन इनमे से सिर्फ कुछ प्रजातियां ही देखने को मिलती हैं। जमीन में लम्बी दरारों के अंदर या खेतों के आसपास छछूंदर अक्सर देखे जा सकते हैं। आपको शायद जानकारी न हो कि छछूंदर की उम्र महज एक या दो साल की ही होती है, लेकिन यह बिल्कुल अलग प्रजाति का है कुछ लोग छछूंदर को अंधा जीव मानते हैं इसे दिखाई नहीं देता लेकिन ये इसकी कमजोरी नहीं ताकत है। जी हां! छछूंदर खुदाई करने में बहुत तेज होता है। छछूंदर करीब बीस मिनट में काफी गहरा गड्ढा खोद सकता है।

जीव जो जीता है राजाओं की जिंदगी, रहता है किले में, कहा जाता है दुनिया का सबसे 'खतरनाक' जीव - Girls Globe Hindi | DailyHunt

दुनिया का सबसे भूखा जीव

आपको जानकरी के लिए बता दें कि छछूंदर अपने आकार से पचास गुना बड़े जीव को मरने में सक्षम होता है। इसे दुनिया का सबसे भूखा जीव भी कहा जाता है। आपको जानकार हैरानी होती है कि छछूंदर इतना भूखा जीव है कि यदि यह 12 घंटे तक भूखा रह जाए तो यह भूख के कारण दम तोड़ देता है। खुदाई करने के लिए यह जीव अपनी नाक का उपयोग करते हैं। उनके पास नली के समान नाक के बाहर की तरफ निकली हुई पतली उंगलियां होती हैं। वे अंधेरे में अपने घरों में जाने के लिए इन उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं।

जीव जो जीता है राजाओं की जिंदगी, रहता है किले में, कहा जाता है दुनिया का सबसे 'खतरनाक' जीव - Girls Globe Hindi | DailyHunt

कितना खतरनाक है ये जीव

छछूंदर इतना जहरीला जीव है कि इसे कोई और जीव नहीं खा सकता। इसकी लार में जहर होता है जो किसी की भी जान ले सकता है, पूरी दुनिया में केवल उल्लू ही एक ऐसा जीव है जो इसे मार कर खा सकता है। छछूंदर इंसान को काट जाए तो उसे लकवा मार जाता है। कहते हैं कि छछूंदर जिस भी व्यक्ति के चारों ओर घूम जाए तो समझो कि उसे निकट भविष्य में कोई बड़ा लाभ होने वाला है। इसी तरह छछूंदर यदि घर के चारों ओर घूम जाए तो उस घर की विपत्ति टल जाती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति दिवाली की रात को छछूंदर देख ले तो उसकी किस्मत खुल जाती है। इसके दिखने का मतलब है कि आप बेहद भाग्यशाली हैं और धन से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं खत्म होने वाली हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top