शनि के अशुभ प्रभावों से मिलेगा छुटकारा, शनिवार की रात जरूर करें ये उपाय

शनिवार की रात जरूर करें ये उपाय, शनि के अशुभ प्रभावों से मिलेगा छुटकारालाइव हिंदी खबर :-जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, वे अगर शनिवार के दिन कुछ उपाय करेंगे तो शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं और उनके जीवन की परेशानियां कुछ कम हो सकती है। इसके लिए उनको शनिवार की रात कुछ खास उपाय करने होंगे।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि शनिदेव कर्म के आधार पर न्याय करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर शनि की चल रही टेढ़ी नजर कुछ कम हो जाए तो शनिवार के दिन कुछ उपाय करने होंगे।

सबसे पहले शनिवारी की शाम को भगवान हनुमान की मूर्ति के पैर से थोड़ा सिंदूर लेकर आएं और उस सिंदूर से एक काले कपड़े पर स्वस्तिक बनाएं। इसके बाद रात में उस कपड़े का ताबीज बनाकर घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। माना जाता है कि ऐसा करके आप शनिदेव के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।

शनिवार की रात एक रोटी बनाकर उस पर तेल लगा दें, उसके बाद कुछ मीठा रखकर काले कुत्ते को खिला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव की कृपा मिलने लगती है।

इसके अलावा शनिवार की रात आटे के 2 दीपक बनाकर घर के मुख्य दरवाजा के दोनों ओर लगा दें। इसके बाद दीपक में सरसों का तेल डाल दें, इसके बाद उसमें काले तिल और उड़द के कुछ दानें भी डाल दें। ऐसा करने से आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बरसने लगेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top