सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, इस राशियों को दिलायेगा भरपूर सफलता, होगा धनलाभ

सूर्य का धनु राशि में प्रवेश, इस राशियों को दिलायेगा भरपूर सफलता, होगा धनलाभलाइव हिंदी खबर :-ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। माना जाता है कि सूर्य देवता की कृपा जिस किसी पर होती है वह हमेशा सूर्य के समान चमकता रहता है और तेजस्वी भी कहलाता है। वहीं गोचरवश अगर सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है।

सोमवार के दिन धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। धनु राशि के स्वामि ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति और सूर्य आपस में मित्र भाव रखते हैं। इसलिये इस राशि में सूर्य का गोचर सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा आइए जानते हैं क्या पड़ेगा किस पर असर-

मेष राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि के नौंवे भाव में होने जा रहा है। यह समय आपके बिजनेस व नौकरी के लिये बहुत फायदेमंद होगा। इस दौरान आपके नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं, कामयाबी मिल सकती है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा वहीं विदेश जाने की योजना बनेगी और लाभ भी होगा।

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि के आठवें भाव में होने जा रहा है। जो कि आपके लिये उन्नति के मार्ग खोलेगा। वहीं सूर्य के गोचर का आपके जीवनसाथी और बच्चों के लिये बहुत फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको धोखा मिल सकता है तो थोड़ा सतर्क रहें। धर्म-कर्म के कामकाज में सफलता मिलेगी।

 

मिथुन राशि

आपकी राशि में सूर्य सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान सरकारी कार्यों से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। आपको व्यापार-व्यवसाय में विवाद झेलना पड़ सकता है। सतर्क रहें।

 

कर्क राशि

सूर्य आपकी राशि के छठवें भाव में गोचर करने जा रहा है। जितना पैसा कमाएंगे उतना तेजी से पैसा खर्च भी हो सकता है। अपने रिलेशनशिप को थोड़ा संभाल कर रखें वरना वाद-विवाद के कारण बिखर सकती है। इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 

सिंह राशि

आपकी राशि में सूर्य का गोचर पांचवे भाव में होने जा रहा है। इस गोचरकाल में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धार्मिक यात्रायें भी सफल होंगी। किसी अज्ञात स्रोत से अच्छी आमदनी कर सकते हैं। पैसा कमाने की लालसा इस दौरान आपकी बढ़ सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

 

कन्या राशि

सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। परिणामस्वरुप इस दौरान आपका आर्थिक स्तर बिगड़ सकता है। वहीं दांपत्य जीवन में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय में अधिक लाभ प्राप्त होगा जो कि लाभदायक रहेगा।

 

तुला राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है। गोचरकाल में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। वहीं कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और फैसला आपके पक्ष में रहेगा। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप हर मुश्किल का सामना डट कर करेंगे। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

 

वृश्चिक राशि

आपकी राशि में सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको अपनी सूझ-बूझ से कार्य करना होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास का भाव पैदा करना होगा। कार्य करने में सफलता और सामंजस्य अच्छे से बिठा सकें।

 

धनु राशि

सूर्य का गोचर आपकी राशि में ही होने जा रहा है। आपके लग्न भाव में सूर्य का गोचर बहुत ही लाभदायक होगा। कार्यक्षेत्र में इस दौरान लंबी सफलता प्राप्त होगी और यात्रा में भी लाभ मिलेगा।

 

मकर राशि

सूर्य का गोचर आपरी राशि के बारह्वें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। सूर्य का यह गोचर आपके प्रेम जीवन के विपरित परिणाम दे सकता है।

 

कुंभ राशि

सूर्य का गोचर आपके ग्यारह्वे भाव में होने जा रहा है। इस समयकाल में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और उपहार का आदान-प्रदान भी होगा। इस दौरान आपके सभी सपने पूरे होंगे जो कि आप पिछले कई दिनों से देखते रहे हैं। यह समय आपका उत्तम रहेगा।

 

मीन राशि

सूर्य आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर करने जा रहा है। करियर के लिये यह समय बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा। इस गोचर के दौरान आप अपनी मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top