9 साल के इंतज़ार के बाद सुनील शेट्टी ने गर्लफ्रेंड से की थी शादी, करवाया धर्म परिवर्तन

लाइव हिंदी खबर :- बॉलीवुड पर राज करते हुए सुनील शेट्टी अक्सर अपनी फिल्मी और प्रोफेशनल लाइफ के कारण सुर्खियों का हिस्सा बने रहते थे। हमने अक्सर सुनील शेट्टी को अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखा है। कई बार उन्होंने एक्शन हीरो का किरदार निभाया तो कभी कॉमेडियन का वहीं दूसरी और उन्होंने गंभीर किरदार भी निभाए हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी पर्सनल लाइफ यानी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

9 साल के इंतज़ार के बाद सुनील शेट्टी ने गर्लफ्रेंड से की थी शादी, करवाया धर्म परिवर्तन

सुनील शेट्टी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी। इस बात का कई लोगों को पता तक नहीं था। अपना मुकाम हासिल करने के बाद सुनील शेट्टी ने अपनी शादी का खुलासा किया था, लेकिन आज भी उनकी पत्नी फिल्मी दुनिया से काफी दूर रहती है। जिस वजह से सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी के बीच प्यार बरकरार है।

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले माना नामक लड़की से की शादी: सुनील शेट्टी ने 1992 के दौरान दिव्या भारती के साथ अपनी पहली फिल्म की थी ‘बलवान’, लेकिन उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले यानी 25 दिसंबर 1991 में माना नामक की लड़की से शादी कर ली थी। सुनील शेट्टी और माना एक दूसरे से 9 साल तक रिलेशनशिप में मौजूद थे, फिर आगे चलकर इन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन आपको बता दें कि माना एक मुस्लिम परिवार की बेटी थी तो वहीं दूसरी और सुनील शेट्टी साउथ इंडियन फैमिली से आते हैं।

दरअसल 1998 के दौरान सुनील शेट्टी का एक इंटरव्यू आया था। उस इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपनी प्रेम कहानी लोगों के सामने रखी थी। सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें पहली नजर में ही माना बहुत पसंद आ गई थी, यहां तक कि माना से दोस्ती करने के लिए उन्होंने सबसे पहले माना की छोटी बहन से दोस्ती की और इस बहाने माना से मुलाकात करना शुरू कर दिया।

दोस्त के घर पे रखवाई पार्टी: सुनील शेट्टी का कहना था कि फ्रेंड ग्रुप के जरिए माना से कई बार मिल चुके थे। यहां तक कि माना से अकेले मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला। इसलिए उन्होंने एक बार अपने दोस्त को कहा कि वह अपने घर पर पार्टी रखे। वह दोस्त माना और सुनील शेट्टी का कॉमन फ्रेंड था।

सुनील शेट्टी ने बातों ही बातों में बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ माना को लेकर बाइक राइड पर जाते थे और देखते ही देखते एक दूसरे को महसूस कराने लगे थे कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं। आगे चलकर इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई थी।

सुनील शेट्टी द्वारा दिए गए सिम्मी ग्रेवाल के इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि हम दोनों ने एक साथ कई सारे उतार-चढ़ाव अपनी जिंदगी में देखे हैं। लेकिन उसका असर हमारी शादीशुदा जिंदगी पर नहीं पड़ने दिया। सुनील शेट्टी का कहना था कि माना के पिताजी गुजराती मुस्लिम थे तो वहीं उनकी माताजी पंजाबी फैमिली से बिलॉन्ग करती थी। वहीं दूसरी और सुनील शेट्टी साउथ फैमिली से बिलॉन्ग करते थे, जिस वजह से यह दोनों सोचने लगे कि आगे चलकर हमारे रिश्ते का क्या अंजाम होगा?

माता-पिता को नहीं बताया माना के बारे में: सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्होंने काफी लंबे समय तक अपने माता-पिता को माना के बारे में नहीं बताया था। लेकिन एक दिन उनके पिताजी माना को लेकर अपनी गाड़ी में बैठा कर चले गए और जब वापस आए तो उन्होंने माना को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया।

लेकिन वही दूसरी तरफ सुनील शेट्टी का कहना था कि माना के माता-पिता सुनील शेट्टी से सिर्फ एक दो बार ही मिले थे। अब आप सभी जानते हैं कि जब सुनील शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, उस दौरान 80 दशक का वक्त चल रहा था। उस वक्त एक शादीशुदा एक्टर का फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहना बहुत मुश्किल हो रहा था।

सुनील शेट्टी: अपनी पहली फिल्म करने के बाद ही सुनील शेट्टी ने अपने शादी का खुलासा कर दिया और आगे चलकर सुनील सिटी के घर 5 नवंबर 1992 को एक बेटी ने जन्म लिया। देखते-देखते 1996 में सुनील शेट्टी के घर एक बेटे ने भी जन्म लिया और अब सुनील शेट्टी एक हंसी खुशी फैमिली के साथ वक्त बिताते हुए नजर आते हैं। अब देखा जाए तो सुनील शेट्टी की बेटी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी है तो वहीं दूसरी और सुनील शेट्टी का बेटा भी फिल्मी दुनिया में आने ही वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top