ये है दुनिया का सबसे अजीबो गरीब शहर, जहाँ नहीं होती किसी की मौत, युधिष्ठिर ने भी ली थी यहां शरण

लाइव हिंदी खबर :- आपने दुनियाभर के कई अजीब शहरों के बारे में सुना होगा जिनसे कोई रहस्य जुड़ा होता है, बता दें कि भारत में भी ऐसे शहरों की भरमार है जो काफी रहस्य्मयी है। आज हम आपको ऐसे ही एक शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे एक ऐसा राज जुड़ा है जिसे जानकार आपको हैरानी होगी। बता दें कि इस शहर के बारे में कहा जाता है कि यहां जो भी रहता है वो ज़िंदगी भर के लिए अमर हो जाता है और उसकी कभी मौत नहीं होती है।

ये है दुनिया का सबसे अजीबो गरीब शहर, जहाँ नहीं होती किसी की मौत, युधिष्ठिर ने भी ली थी यहां शरण

जिस शहर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो हिमालय में स्थित है। यह शहर हिमालय की वादियों में स्थित है और यहां के लोग कभी भी नहीं मरते हैं। बता दें कि इस बात का जिक्र तिब्बती बौद्ध और प्राचीन ग्रथों और कथाओं में किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर के लोग जब हमारे बीच आते हैं तो हमारे समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। कहा जाता है कि इस शहर के लोगों के पास चमत्कारी शक्तियां भी होती हैं।

भगवान कल्कि देव की भविष्यवाणी में भी इस शहर का जिक्र है, ऐसा माना जाता है कल्कि देव के गुरु इसी शहर में हैं और उनके जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़ कई सारे खोजी इस शहर को ढूंढ़ने की प्रयास कर चुके हैं लेकिन किसी के हाथ में अब तक कुछ भी नहीं लग पाया है। बताते हैं कि इस शहर तक वही पहुंच सकते हैं जिनकी आत्मा पवित्र हो।

किसी ख़ास धर्म में नहीं बल्कि प्रत्येक धर्म में इस कथा का जिक्र मिलता है। जानकारी के मुताबिक़ युद्धिष्ठर अपने जीवन के अंत काल में ,परिवार के साथ हिमालय के इसी शहर में आ गए थे। कहते हैं कि इस शहर में बाहरी दुनिया का प्रवेश निषेध है और अगर कोई ऐसा करने का प्रयास करता है तो उसके साथ अनिष्ट होने लगता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top