वर्षों पुराने इस बैग की हुई नीलामी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे सभी के होश

लाइव हिंदी खबर :- लंदन में 10 साल पुराना हर्मेस बर्किन बैग 217,144 डॉलर में बिका है। अब ब्रांडेड चीजें किसे नहीं पसंद है? हर कोई महंगी से महंगी चीज को अपने अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहता है और अगर बात की जाए सेलेब्स की तो यह तो ब्रैंडेड चीजों के दीवाने होते हैं, फिर इनकी कीमत चाहे हजारों में हो या करोड़ों में अगर उन्हें वो पसंद आ गया तो उन्हें वो चाहिए ही चाहिए।

वर्षों पुराने इस बैग की हुई नीलामी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे सभी के होश

एक मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में 10 साल पुराना हर्मेस बर्किन बैग 217,144 डॉलर में बिका है। नीलामी में सर्वाधिक कीमत में बैग के बिकने से नया यूरोपीय रिकॉर्ड बना है। 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड डायमंड जड़े लॉक के साथ 2008 हिमालया बर्किन बैग की कीमत मंगलवार को बढ़कर 100,000-150,000 पाउंड हो गई। इससे पहले नीलामी में सबसे महंगा बैग बिकने का रिकॉर्ड भी हर्मेस बर्किन के ही नाम रहा। 2017 में हांगकांग में इस कंपनी का बैग 380,000 डॉलर में बिका था। नीलामी घर क्रिस्टी ने कहा, “यह निर्विवाद रूप से दुनिया का सबसे कीमती बैग है।”

HK$1 Million Hermès Croc Birkin Leads Christie's Live Auction - Prestige Online - Indonesia

ये है खासियत…

इस बैग को लेकर एक लाइन याद आती है, हैंडबैग के डिज़ाइनर बना के ये हैंडबैग हमारी गरीबी का मजाक उड़ाया है। इस बैग की कीमत जानकर आपके पैरों टेल जमीन न खिसक जाए तो कहना इसकी कीमत 27 लाख नौ हजार पाउंड हो यानी भारतीय मुद्रा में लगभग ढाई करोड़ रुपए है। इतना महंगा होने के बाद भी कई लोग इसे खरीदकर इन्हें अपने फैशन का हिस्सा बनाते हैं। 2014 हिमालय बिर्किन नाम के इस हैंड बैग को फ्रेंच फैशन हाउस हर्मेस ने डिजाईन किया है। आपको बता दें ये बैग किसी कपड़े से नहीं मगरमच्छ के एक अफ्रीकी नस्ल नीलो की खाल से बनाया जाता है। इतना ही नहीं हैंडबैग पर 18 कैरेट का व्हॉइट गोल्ड और हीरे जड़े हैं।

https://www.khabarindiatv.com/india/politics-congress-leader-randeep-surjewala-attacks-arun-jaitley-587116 hourly 0.5 https://resize.khabarindiatv.com/resize/newbucket/715_-/2018/06/arun-jaitley-1528913791.jpg arun jaitley< p> - 'बिना विभाग ...

सेलेब्स में इसकी दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 2011 में इसका बिजनेस 51 लाख पाउंड था जो 2016 में बढकर 260 लाख पाउंड हो गया। लेकिन एक दूसरे ऑक्शन हाउस हेरीटेज ऑक्शंस का मानना है कि दुनिया भर में बेहद बेशकीमती हैंडबैग्स का बाजार 750 लाख पाउंड से 10 करोड पाउंड के करीब है जो लगातार बढ़ रहा है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top